- खबर हटके

मुख्यमंत्री उज्जैन आते हैं और हो जाते हैं अधिकारियों के तबादले..

Spread the love

विजयादशमी महापर्व की स्टेट वार्ता के सुधी पाठकों को मंगलमय शुभकामनाएं….


आगामी 11 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री का बाबा महाकाल की नगरी मैं आगमन हो रहा है…. श्री मोदी के आगमन की तैयारियां मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट के द्वारा करीब 1 माह से की जा रही है…. उज्जैन के इतिहास में बाबा महाकाल की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक भी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में संपन्न हुई… प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के आगमन की पूरी कमान अपने हाथ में रखे हुए हैं…. उनके उज्जैन आगमन के कार्यक्रम भी यही बयान कर रहे हैं…. मुख्यमंत्री के उज्जैन आगमन के साथ ही अधिकारियों के तबादले होना सुर्खियों में बने हुए हैं…. पिछली बार भी जब मुख्यमंत्री का उज्जैन आगमन हुआ था तब उनके यहां से जाने के तुरंत बाद महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को तत्काल प्रभाव से मंदिर प्रशासक के पद से हटा दिया गया था….. अबकी बार विजयादशमी दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के साथ साथ महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम की ताजा स्थिति जानने आए मुख्यमंत्री ने यहां से जाते ही नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता की रवानगी तय कर दी… श्री गुप्ता को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन के पद पर भेजा गया है….. जबकि नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार महाकाल मंदिर के प्रशासक और उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन यंत्री संदीप सोनी को सौंपा गया है…. आज से ठीक पांचवे दिन प्रधानमंत्री श्री मोदी उज्जैन होंगे…. मतलब मुख्यमंत्री श्री चौहान संभवतया 9 से 11 अक्टूबर तक सतत उज्जैन में बने रह सकते हैं…. ऐसे में शहरवासियों में यह चर्चा बन रही है कि अबकी बार मुख्यमंत्री उज्जैन आकर जब लौटेंगे तो किस अधिकारी का तबादला आदेश उज्जैन पहुंचेगा…. वैसे इन तबादलों के पीछे बहुत कुछ साफ साफ नजर आता है…. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह की गुड लिस्ट में इन दोनों अधिकारियों के नाम ना होना…. मतलब साफ है कलेक्टर साहब की ट्यूनिंग महाकाल मंदिर के पूर्व प्रशासक गणेश धाकड़ और हाल ही में तबादला आदेश प्राप्त कर चुके नगर निगम के आयुक्त अंशुल गुप्ता से गड़बड़ा रही थी…. परिणाम स्वरूप अधिकारियों को यहां से पद मुक्त किया गया…. अब चर्चा यह है कि और किस की ट्यूनिंग नहीं बनी हुई है…. अगली बार मुख्यमंत्री जी के आगमन के साथ किस का विकेट उज्जैन से गिर सकता है….।