उज्जैन/ कांग्रेस नेत्री पार्षद राजेश माया त्रिवेदी का आज देर रात 12 बजे के करीब एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो जाने की खबर से शहर वासियो में शोक की लहर फैल गई।
उज्जैन शहर के विभिन्न वार्डों से कांग्रेस के लिए विजय श्री दिलाने वाली श्रीमती माया त्रिवेदी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की समर्थक रही है। सामाजिक धार्मिक आयोजनों में हमेशा अग्रणी रहने वाली माया भाभी का सरल व्यक्तित्व उनकी एक अलग ही पहचान रहा है। शहर के हित में सदैव अपनी आवाज बुलंद करने वाली माया भाभी के दुखद निधन की खबर ने सभी को अचंबित किया है।
स्टेट वार्ता परिवार की ओर से दुख की इस घड़ी में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।













