- उज्जैन, खेल, मध्य प्रदेश, राज्य, शहर

युवाओ में बहुत शक्ति होती है,उन्हें खेल पर पूरा ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए-प्रो बेदिया

Spread the love

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय पुरुष बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । खरगोन को पराजित कर के इन्दौर विजेता बना ।

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज 25 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन द्वारा द्विदिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता का गरिमामयी समापन समारोह राजमाता सिंधिया स्टेडियम, उज्जैन में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन किया गया।
समारोह के स्वागत क्रम में अतिथियों का अभिनन्दन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी डी बेदिया, कुलगुरू, बरकत उल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल शोभायमान रहे. अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं में बहुत ऊर्जा होती है. आप खिलाड़ियों की तरह अगर देश के युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में प्रयोग करें तो देश को विश्व शक्ति बना सकते हैं. विशेष अतिथि एच एन अनिजवाल, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग ने अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ कल्पना वीरेन्द्र सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में माधव महाविद्यालय प्रगति के नित नए अध्याय लिख रहा है । माधव महाविद्यालय द्वारा

खेल प्रतियोगिताएं भी लगातार आयोजित की गई हैं । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कल्पना वीरेन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत किया । उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और दल व्यवस्थापको
को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं । खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर अनुशासन बनाए रखा और शानदार खेल दिखाया है । हमारी शुभ कामना है कि राष्ट्रीय टीम में भी उनका चयन हो ।

, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी आर. के. कौरव और के पी नरुका ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी । क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रशांत सूर्यवंशी, शासकीय विधि महाविद्यालय उज्जैन, सुश्री श्वेता भल्ला, शासकीय महाविद्यालय घट्टिया, डॉ संगीता कारलेकर, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन तथा श्री संजीत राय माधव महाविद्यालय उज्जैन भी उपस्थित रहे । दो दिवसीय प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा, रीवा, खरगोन, गुना, उज्जैन, इंदौर , भोपाल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और शहडोल संभाग की टीमों ने अपने खेल के जौहर दिखाए ।
तत्पश्चात प्रतियोगिता में भाग ले रही समस्त टीमों में से सेमीफाइनल गुना और खरगौन संभाग में हुआ, जिसमें खरगौन संभाग विजेता बना। इन्दौर सम्भाग और भोपाल संभाग के सेमीफाइनल में इंदौर विजेता बना ।फाइनल मुकाबला इन्दौर और खरगोन संभाग के खिलाड़ियों के बीच हुआ । इसमें खरगोन संभाग को पराजित कर के इन्दौर सम्भाग विजेता बना । विजेता दल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शील्ड प्रदान की गई । दोनों को प्रमाण पत्र भी दिए गए । स्वागत भाषण माधव महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेंद्र सिंह द्वारा दिया गया । डॉ कल्पना सिंह ने कहा कि हम अपने अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हैं । उन्होंने कहा कि खिलाडियों ने यहाँ शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और अनुशासन बनाए रखा है। मेरी कामना है कि ये खिलाडी राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान बनाएं ।अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने सहयोग किया और मार्गदर्शन प्रदान किया । उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे सदैव सद्भावना एवं निष्ठापूर्वक खेल खेलें ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ रीना अध्वर्यु द्वारा किया गया । मुख्य रैफरी योगेश बन्देवाल और जितेन्द्र डागा रहे । अम्पायर के रूप में आदी पटवा, राहुल शर्मा, अद्विका सिंह, विधि शर्मा और यश यादव मौजूद रहे ।अंत में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नवीन कोरट द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों, प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया । अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की गई ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मेजबान प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय के डॉ बी एस अखंड, डॉ दिनेश जोशी, डॉ नीलिमा वर्मा, डॉ रफ़ीक नागौरी,, डॉ पी एस परमार, डॉ नलिनी तिलकर, डॉ सीमाबाला आवास्या, डॉ आयुषी सूर्यवंशी, डॉ अंजना खेर, सुश्री सलोनी पवार, मोहनसिंह मुझाल्दा, महेंद्रसिंह पोर्ते, डॉ रूबीना अर्शी, डॉ मोहित पांचाल, डॉ संदीप लांडे और डॉ संजय बघेल का विशेष योगदान रहा ।