- उज्जैन, धार्मिक, शहर

नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत शीतला माता मंदिर पर भंडारा संपन्न

Spread the love

उज्जैन/ श्री शीतला माता नवयुवक मंडल निजातपुरा के द्वारा संस्था के संरक्षक प्रकाश राय के मार्गदर्शन में कल मंदिर में महा आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव, अतिथि विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, विशेष अतिथि पार्षद रवि राय उपस्थित थे। शीतला माता जी की महा आरती के पश्चात भंडारे की महाप्रसादी का वितरण किया गया। यह जानकारी संस्था के प्रकाश राय ने देते हुए बताया कि विगत 30 वर्षों से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है। महाप्रसादी का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया