- इंदौर, ज्योतिष, शहर

ज्योतिष वास्तु कर्मकांड एवं देवज्ञ सम्मान समारोह मैं इंदौर के पंडित शास्त्री हुए सम्मानित

Spread the love

इंदौर/श्री आचार्यश्वर वैदिक सेवा समिति ज्योतिष वास्तु कर्मकांड संस्थान द्वारा एक दिवसीय ज्योतिष वास्तु कर्मकांड एवं देवज्ञ सम्मान समारोह आज आयोजित किया गया,, जिसमें देश-विदेश थे पधारे 250 विद्वानों का सम्मान मोमेंटो और पत्र देकर किया गया
आयोजक पंडित जयदीप दुबे, और संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ,संतोष वाधवानी (रत्न विशेषज्ञ) ने बताया कि अभिनव कला समाज भवन, गांधी हाल में 19 जुलाई रविवार को इस कार्यक्रम में देशभर से पधार रहे विद्वान ज्योतिषाचार्या, वास्तु विशेषज्ञों, कर्मकांड आचार्यों एवं आध्यात्मिक साधकों के सानिध्य में यह एक दिवसीय “ज्योतिष वास्तु महोत्सव एवं देवज्ञ सम्मान समारोह श्री गणेशय पूजन कलश स्थापना मां सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ
आयोजन के प्रथम सत्र में ज्योतिष के गृह रहस्य एवं भविय वर्ग कुंण्डलियों का विश्लेषण पंचांगों पर चर्चा हुई।

द्वितीय सत्र में रत्न, मंत्र एवं मंत्र का वैज्ञानिक प्रयोग एवं प्रभाव पर आमंत्रित विद्वान अपने विचार रखेंगे ।
तृतीय सत्र में व्यावहारिक समाधान – कैरियर, विवाह, स्वास्थ्य एवं वास्तु का समन्वय दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक संपन्न हुआ।
चतुर्थ सत्र में
देवज्ञ सम्मान समारोह, विशिष्ट अतिथि उद्बोधन एवं समापन समारोह कर विशेष अतिथियों को सम्मानित किया गया।