उज्जैन/शासकीय जीजाबाई महाविद्यालय, इंदौर में अध्ययनरत निशा जैन पिता विनोद जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में आयोजित युवा छात्र संसद में उन्होंने आज सत्ता पक्ष की ओर से सांसद कंगना रनौत के पोर्टफोलियो का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावशाली संसदीय प्रस्तुति दी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व निशा जैन का चयन भोपाल विधानसभा युवा संसद के लिए भी हो चुका है, जहाँ उन्होंने अपने उत्कृष्ट संसदीय कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था।
निशा जैन की इस उपलब्धि पर उनके परिवार तथा शासकीय जीजाबाई महाविद्यालय, इंदौर तथा पूरे परिवार का गौरव बढ़ाया है । उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा, परिश्रम एवं आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बनाई जा सकती है।












