- इंदौर, उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

उज्जैन में यातायात जागरूकता को लेकर सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति की सराहनीय पहल

Spread the love

उज्जैन/सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उज्जैन में एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्थानीय टॉवर चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के शैलेंद्र त्रिपाठी, भूपेंद्र पोद्दार एवं संजय तिवारी ने आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही सभी वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संस्था द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर लगातार जन जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

3 दिसंबर 2026, गुरुवार को पुनः उज्जैन में चलेगा यातायात जन जागरण अभियान।

इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आइए, हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक बनें और सड़क सुरक्षा का संकल्प लें।

हेलमेट पहनें – सुरक्षित रहें।
यातायात नियम अपनाएं – जीवन बचाएं।

MR. Rajkumar Agrawal Mr. Rajkumar

Read All Posts By Mr. Rajkumar