उज्जैन/ शहद और सरल हृदय के व्यक्तित्व समाजसेवी प्रेस कैमरामेन भेरूगढ़ निवासी लखन परमार का आज दोपहर में मंगलनाथ के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु की खबर मिली है।
श्री परमार आज दोपहर में 12:00 बजे भीम आर्मी की पत्रकार वार्ता मैं उज्जैन प्रेस क्लब आए थे। यहां से लौटते समय वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। आप उज्जैन प्रेस क्लब के सदस्य होने के अलावा भारतीय जनता पार्टी के भी विभिन्न पदों पर रहे हैं। आपके निधन की खबर जैसे ही पत्रकार साथियों के बीच पहुंची शोक की लहर दौड़ गई।
स्टेट वार्ता परिवार इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना करता है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और परमार परिवार पर जो दुख का संकट आया है उसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति
















