लगाया छप्पन भोग व् दाल बाफ़ले चूरमे का महाभोग
उज्जैन/ जय मल्हार गार्डन मे मुराडे परिवार द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा के अलौकिक दरबार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
*भजन प्रवाहक ने बिखेरी स्वर लहरियाँ*
भजन संध्या का मुख्य आकर्षण बाबा का भव्य और मनमोहक दरबार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद भजन प्रवाहक कपिल कुमावत ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों ने “कीर्तन की है रात बाबा…”और “हारे का सहारा है…”जैसे भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए और देर रात तक बाबा की भक्ति की गंगा बहती रही।
धीरज कुमार मुराडे द्वारा बताया गया की सुख-समृद्धि की कामना के साथ बाबा का दरबार सजाया गया था। बाबा को छप्पन भोग व् दाल बाफ़ले चूरमे का महाभोग लगाकर आरती की गई, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर नरेंद्र कुमार पेडवा,कमल मुराडे, भवरसिंह शेखावत,ब्रजमोहन मुराडे,गोविन्द मुराडे,नरेंद्र मुराडे,डॉ. गौरव पेडवा,सोनू टटवाड़े,अमित मुराडे, दीपेश मुराडे,राजकुमार मुराडे,दीपक राजपूत,महेश वाडिया, वंश मुराडे, हिताक्षी,मिताक्षी,रुद्राक्षी,सोहन व् परिवार सदस्य सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद थे।


















