इंदौर /अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा सार्थक दिवाली अभियान के अंतर्गत १५० जरूरतमंद बालक बालिकाओं महिलाओं को मिठाई नमकीन फुलझड़ी अनार वितरित किए गए। ये पैकेट गोयल विहार की बस्ती एवं हुकुमचंद मार्ग इतवारिया बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिटी ब्रांच चीफ मैनेजर सुमन कुमार शाही एवं समाजसेवी नकुल पाटोदी के मुख्य आतिथ्य में वितरित किये गए। ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग प्रमुख संचालक शिव जिन्दल अध्यक्ष कमलेश मित्तल ने बताया जब बच्चों को मिठाई नमकीन फुलझड़ी मिली तो उनके चेहरे खिल उठे। श्री पाटोदी ने छोटे बच्चों को गोद में उठाकर उपहार दिये एवं उन्हें लाड़ दुलार किया वही बालिकाओं को उपहार देकर उनके चरण स्पर्श किये। श्री सुमन रंगशाही ने कहा कि दीपावली के मांगलिक अवसर पर कमजोर वर्ग के छोटे व्यापारी जो हम सब की दिवाली रोशन करते है उनको सम्मान देना ही शुभ दीपावली है।यह आयोजन ग्रुप परिवार के सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया गया। उपहार वितरण राजकुमार बंसल ,राजू बंसल,विनोद गोयल,सतीश गोयल, गोपाल गर्ग,निरंजन गुप्ता द्वारा किया गया। इतवारिया बाजार में फूल, दिये ,झाड़ू ,फल फ्रूट बेचने वाले छोटे दुकानदारों को जब उनकी रेहड़ी फुटपाथ दुकान पर जाकर मिठाई नमकीन के साथ दीपावली की बधाई दी तो उन्होंने कहा पहली बार हमें किसी ने इतना सम्मान दिया है।आगामी दिनों में शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए 111बालिकाओं को अग्रसेन सोशल ग्रुप परिवार के मार्गदर्शक वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल जी सहयोग से ऊनी वस्त्र प्रदान करने की योजना भी बनाई गई है।
युवाओ में बहुत शक्ति होती है,उन्हें खेल पर पूरा ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए-प्रो बेदिया
October 25, 2026प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय...
रॉयलओक फ़र्नीचर ने उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय संग्रह के साथ फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया
October 17, 2026https://youtu.be/b8vYrrXefpc?si=LN_5EgAZsJg6yyJ1 उज्जैन/रॉयल ओक फर्नीचर, भारत ने मध्य प्रदेश के उज्जैन...
लाइफस्टाइल
अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा जरूरतमन्द लोगों को मिठाई एवं पटाखे किए वितरित
November 7, 2026इंदौर /अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा सार्थक दिवाली अभियान के अंतर्गत...


















