उज्जैन/ दशहरा मैदान स्थित श्रीगंगा होटल में चेंबर की सफाई के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की अकाल मृत्यु होने की खबर जैसे ही प्रशासनिक हमले में पहुंची वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतकों को चेंबर से निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु चरक भवन पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।
इन 4 लोगो की दुःखद मौत,,,,
मृतकों की पहचान कमलेश पिता सोहनलाल तंबोली उज्जैन, नितिन पिता ताराचंद निवासी वाल्मीकि नगर मछली मार्केट उज्जैन, वाहिद निवासी सोमवारिया और मनोज पिता तेजमल मीणा निवासी झालावाड़ राजस्थान के रूप में हुई है। चारों बीती रात उज्जैन की देवास रोड़ स्थित श्री गंगा रेस्टोरेंट में चैंबर की सफाई करने उतरे थे,,,, जो दम घुटने से बाहर नहीं आ पाए,,,,चारो की दुःखद मौत हो गई
प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना की जानकारी लगने पर प्रशासनिक अधिकारियों से संपूर्ण जानकारी ली है और मृतको के परिवार को 4-4 की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा करते हुए दुख व्यक्त किया है।
घटना का दोषी कौन
पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर यह पता लग रही है की घटना का दोषी कौन है…? देर रात चैंबर की सफाई करवाना भी कहीं ना कहीं घटना का मूल कारण हो सकता है….! होटल के संचालक की लापरवाही को भी जांच के दायरे में लेना आवश्यक है…?














