
उज्जैन/ भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में प्रशासन द्वारा पुलिस बल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से 03 से 05 किलोमीटर की “एकता दौड़ (Run for Unity)” का आयोजन किया गया।
यह दौड़ आज प्रातः 07:00 बजे दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई जो निर्धारित मार्ग दशहरा मैदान से आरंभ होकर यू.पी.एस. तिराहा, पुलिस आफिसर मेस, तीनबली चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतीमा, टावर, शहीद पार्क, घासमंडी, पुलिस कंट्रोल रूम तथा सुराना पैलेस होते हुए पुनः दशहरा मैदान पर सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारजनों सहित आम नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।














