- उज्जैन, न्यूज़, शहर

पत्रकारों के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज किए जाने पर मध्यप्रदेश प्रेस क्लब उज्जैन संभाग ने दिया पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन

Spread the love

शाजापुर/ जिले की शुजालपुर तहसील के कालापीपल में कार्यरत पत्रकार मनमोहन शर्मा और पत्रकार नरेंद्र कुमार जायसवाल के खिलाफ कालापीपल पुलिस द्वारा चोरी का आभूषण खरीदने वाले सोना चांदी व्यापारियों की झूठी शिकायत पर पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर आज 40 से अधिक पत्रकारों ने मध्य प्रदेश प्रेस क्लब उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह बैस की आगु वाई में एक ज्ञापन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में ए आई जी श्रीमती पार्वती कनेश को दिया जिसमें मांग की गई कि कालापीपल पुलिस द्वारा दुर्भावनावश पत्रकारों के खिलाफ जो पुलिस प्रकरण दर्ज किया है उस मामले में पुलिस प्रकरण की जांच की जाए और पुलिस और चोरी का माल खरीदने वाले सोना चांदी व्यापारियों की सांठगांठ को उजागर किया जाए और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया जाए और मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए इस दौरान संभाग वरिष्ठ महासचिव राजकुमार अग्रवाल उज्जैन जिला अध्यक्ष दीपक यादव शहर अध्यक्ष मनोज उपाध्याय संभाग सचिव जयराज मंडेरिया शाजापुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन शर्मा कालापीपल ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जायसवाल कृष्णकांत शर्मा शरद शर्मा शुभम पंचोली संजय शर्मा राजेश शास्त्री सत्यनारायण अग्रवाल वीरेंद्र सिंह राजपूत अर्जुन सिंह पटेल मधुसूदन शर्मा गोपाल राठौर सचिन सिंह ठाकुर मयूर सिंह सोलंकी लखन सिंह चंदेल जावेद हुसैन कालापीपल आदि पत्रकार उपस्थित थे