- उज्जैन, धार्मिक, शहर

नार्मदीय ब्राह्मण समाज का शरद उत्सव एवं दशहरा मिलन कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

उज्जैन/ शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज का “शरद उत्सव एवं दशहरा मिलन” का कार्यक्रम समाज की महानंदा नगर स्थित धर्मशाला पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के विद्वान आचार्य पंडित सुरेशचंद्र चंद्रायण थे। विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजेश शकरगाय एवं अध्यक्षता पूर्व उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद चौरे द्वारा की गई। अतिथियों द्वारा मां नर्मदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित समाज जनों द्वारा सामूहिक नर्मदाष्टक का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत समाज अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना शकरगाए द्वारा किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र जोशी द्वारा इस अवसर पर समाज की धर्मशाला में चल रहे निर्माण हेतु रुपये एक लाख का चेक दान स्वरूप समाज अध्यक्ष को सौंपा। समस्त कार्यकारिणी द्वारा उनका सपत्नीक शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण काशीनाथ गीते निमाड़ी लोकगीत मंडल दवाना/ महेश्वर द्वारा निमाड़ी लोकगीत एवं पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित सभी समाज जनों का मन मोह लिया। देर रात्रि तक मंडल की गायिका श्रीमती मनीषा शास्त्री एवं उनकी पूरी टीम ने विलुप्त हो रहे लोकगीत एवं पारंपरिक गीतों की अनेक उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम आनंद और उल्लास से परिपूर्ण हो गया। अंत में डॉ. सुमित शकरगाए एवं गिरीश दत्त शर्मा द्वारा प्रायोजित अल्पाहार एवं अमृतमयी दुग्धपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन लोकेंद्र शास्त्री एवं आभार डॉ. मनीष चौरे द्वारा व्यक्त किया गया।