- उज्जैन, न्यूज़, शहर

उज्जैन स्मार्ट सिटी सीईओ ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

Spread the love

*ICCC के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की हो रही लाइव मॉनिटरिंग*

उज्जैन। उज्जैन स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. नेहा जैन ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण कर शहर में संचालित स्मार्ट मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीसीसी में स्थापित जीपीएस (GPS) आधारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से डोर-टू-डोर (D2D) कचरा संग्रहण वाहनों की लाइव ट्रैकिंग व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

इस प्रणाली के माध्यम से शहर में संचालित कचरा संग्रहण वाहनों की रियल-टाइम लोकेशन एवं मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। इससे वाहनों की आवाजाही की निगरानी, निर्धारित रूट पर संचालन तथा कचरा संग्रहण व्यवस्था की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सहायता मिल रही है। डॉ. नेहा जैन ने संबंधित अधिकारियों को तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।