- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में साइबर सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

 

रेलवे स्टेशन और स्कूलो में यात्रियों एवं बच्चो को सायबर अपराध के प्रति किया गया जागरुक

उज्जैन/पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार साइबर अपराधों के प्रति आमजन एवं रेल यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जीआरपी उज्जैन द्वारा माह अक्टूबर 2026 में रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में साइबर सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत रेल यात्रियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं लिंक, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

जीआरपी उज्जैन पुलिस द्वारा रेलवे प्लेटफार्म, टिकट विण्डो, मुसाफिर खाना, पार्किंग एरिया के साथ-साथ लोकमान्य तिलक कॉलेज में जाकर यात्रियों एवं कॉलेज के बच्चो को समझाइश दी जा रही है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी एवं पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं एवं आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

जीआरपी पुलिस का उद्देश्य रेल यात्रियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं जागरूक बनाना तथा सुरक्षित रेल यात्रा के साथ-साथ सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।

अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें— साइबर अपराध से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें।