- उज्जैन, न्यूज़, शहर

नागझिरी थाने में नए टीआई भारती का स्वागत, प्रमोशन पर नागदा सीएसपी बने निगवाल को दी विदाई

Spread the love

उज्जैन/नागझिरी थाना परिसर में नवीन थाना प्रभारी राकेश भारती के स्वागत एवं पूर्व थाना प्रभारी श्री कमल निगवाल के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने नवीन थाना प्रभारी राकेश भारती का पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान कर स्वागत किया।

वहीं पूर्व थाना प्रभारी कमल निगवाल को पदोन्नति (प्रमोशन) प्राप्त होने पर नागदा में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) का दायित्व मिलने पर सभी उपस्थितजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की गई।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों थाना प्रभारियों के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। नवीन थाना प्रभारी राकेश भारती का स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिस-जन संवाद एवं आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने की बात कही गई। वहीं कमल निगवाल की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उनके लिए नई जिम्मेदारी और उपलब्धि का अवसर बताया गया।

इस अवसर पर पूजा सोलंकी, रामप्रसाद वेद, द्वारिका प्रसाद, पुरुषोत्तम शर्मा, रोहित पारस, अर्जुनसिंह तोमर, चन्द्रमणी शर्मा, लाखनसिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, पुनीत अवस्थी, देवकरण सोलंकी, ईश्वरसिंह चौहान, जानी कुशवाह, अनिल परमार, ईश्वरसिंह धानक, ज्ञानेश द्विवेदी, भौनीसिंह यादव, नीरज पटेल, जूली सूर्यवंशी, संतोष गोयल, प्रमिला मिश्रा, जितेन्द्र पाटीदार, रविराज सिसोदिया, अजीत सूर्यवंशी, वीरेन्द्रसिंह राजपूत, सचिनसिंह धाकड़, उमेश डाबी, जितेशसिंह, अनिल गोरेडवाल, रंजना नागर, सीता सिसौदिया, दिव्या ठाकुर, रोहित मिश्रा, गजेन्द्र दुबे, संजय मारु, जितेन्द्र सिसौदिया, आकाश जाटव, रीना शर्मा, रोशनी शर्मा, ज्योति राठौर, रामचन्द्र मालवीय, संजीवसिंह एवं रामबाबू पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने नवीन थाना प्रभारी राकेश भारती का स्वागत किया तथा पदोन्नति पर नागदा सीएसपी बने कमल निगवाल को बधाई देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।