बालिका के परिजनों ने अपहरण और बालक के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी
उज्जैन/ जीआरपी उज्जैन की सजगता एवं तत्परता से थाना कोतवाली जिला सीहोर की 15 वर्षिय अपह्ता मुस्कान (बदला हुआ नाम) को रेलवे स्टेशन उज्जैन से दस्तयाब कर सुपुर्द किया गया । साथ ही 17 वर्षिय बालक आनंद (बदला हुआ नाम) निवासी सीहोर को भी परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- वरिष्ठ अधिकारियों दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन में प्रतिदिन की तरह रेलवे स्टेशन उज्जैन पर जीआरपी के द्वारा चेकिंग की जाकर म. प्र. शासन की मंशा अनुसार रेलवे स्टेशनो व ट्रेनो में अकेले बालक – बालिकाओं की तलाश कर उनकी काउंसलिंग कर परिजनो से मिलाने का कार्य जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है । इसी क्रम में जीआरपी उज्जैन द्वारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक बालक एवं बालिका प्लेटफार्म नम्बर 01 पर संदिग्ध अवस्था में बैठे थे जिनसे पुछताछ करते सही सही जवाब नही दे रहे थे जो नाबालिग होने से दोनो को सुरक्षार्थ थाना लेकर आये । दोनो से थाने पर महिला स्टॉफ के द्वारा पुछताछ करते बालिका ने अपना नाम मुस्कान (बदला हुआ नाम) उम्र 15 वर्ष निवासी सीहोर एवं बालक ने आनंद (बदला हुआ नाम) उम्र 17 वर्ष निवासी सीहोर का रहना बताया । दोनो से पुछताछ कर परिजनो से संपर्क करते बालिका के संबंध में थाना कोतवाली जिला सीहोर पर धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया । उक्त दोनो बालक – बालिकाओं के थाना सुरक्षित होने की सूचना थाना कोतवाली जिला सीहोर एवं परिजनो को दी गई । परिजनो एवं थाना कोतवाली जिला सीहोर की टीम के थाना आने पर बालिका को सकूशल सुपुर्द किया गया । इसी प्रकार बिहार निवासी 18 वर्षिय दोनो बालिकाओं के परिजनो को भी बालिकाओं के थाना सुरक्षित होने की सूचना दी गई । परिजनो के थाना उपस्थित आने पर सकुशल दोनो बालक – बालिकओं को परिजनो को सुपुर्द किया गया । जीआरपी द्वारा गुम बालक – बालिकाओं की काउन्सलिंग एवं दस्तयाब कर परिजनो से मिलवाने का “मुस्कान अभियान” अनवरत जारी है ।
सराहनीय कार्य करने वाली टीमः- जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, सउनि अवधेश तिवारी, म. आर. निकिता चौबे, म. आर. नेहा शर्मा का विशेष योगदान रहा ।














