- उज्जैन, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, शहर

उज्जैन की गिर गाय ‘राधा’ बनी प्रदेश की नंबर-1

Spread the love

रोज 19.760 लीटर दूध देती है
पशुपालक को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार*

उज्जैन/उज्जैन जिले के तालोद गांव के पशुपालक गौरव रघुवंशी की गिर नस्ल की गाय ‘राधा’ ने प्रतिदिन औसतन 19.760 लीटर दूध देकर मध्य प्रदेश की सर्वाधिक दूध देने वाली गाय बनकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ‘गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना’ के तहत 1 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र मिलेगा।

*गोवर्धन पर्व पर सम्मान*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पर्व के अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में गौरव रघुवंशी सहित विजेता पशुपालकों को सम्मानित करेंगे ।

*प्रतियोगिता में राधा अव्वल*

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 27 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश के चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें राधा ने प्रतिदिन 19.760 लीटर दूध उत्पादन कर सर्वाधिक दूध देने वाली गाय के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

*पुरस्कार और उद्देश्य*

योजना के तहत प्रथम स्थान पाने वाले पशुपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है । विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे, जबकि पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
यह पहल देशी उन्नत नस्लों—गिर, साहीवाल, थारपारकर, मालवी और निवाड़ी—के संरक्षण व संवर्धन के साथ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की।

MR. Rajkumar Agrawal Mr. Rajkumar

Read All Posts By Mr. Rajkumar