*अग्रसेन सोशल ग्रुप का तीन दिवसीय अ भा अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन 19,20 एवं 21 दिसम्बर को शुभ कारज गार्डन में आयोजित होगा।*
इंदौर। अग्रसेन सोशल ग्रुप का तीन दिवसीय अ. भा. अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन शुभ कारज गार्डन में 19,20 एवं 21 दिसम्बर को आयोजित होगा। आज ग्रुप परिचय सम्मेलन के हुकुमचंद मार्ग स्थित नवीन कार्यालय का शुभारंभ महामंडलेश्वर चेतन स्वामी जी एवं समाजसेवी नकुल पाटोदी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अपने आशीर्वचन में चेतन स्वामी जी ने कहा हर अभिभावक को अपने बच्चों की शादी पच्चीस वर्ष की उम्र के आसपास कर देना चाहिए। बहुत देरी से विवाह सामाजिक विकृतियाँ तो आती ही है मेडिकल साइंस के हिसाब से भी नुकसान दायक हैं।
ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, परिचय सम्मेलन संयोजक विनोद गोयल, अध्यक्ष कमलेश मित्तल, महामंत्री राजकुमार बंसल ने बताया की सम्मेलन कार्यालय रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे खुला रहेगा। सम्मेलन की प्रविष्टियां ऑनलाइन भी लिंक से भरी जा सकती हैं। अभी तक १२ राज्यों से 300 से अधिक प्रविष्टियां ऑनलाइन प्राप्त हो चुकी हैं। ये सभी प्रविष्टियां उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की है।200 से अधिक प्रविष्टियां युवकों की है जबकी 100 से अधिक प्रविष्टियां युवतियों की है।
शीघ्र ही देश भर के 100 से अधिक केंद्रों पर सम्मेलन फॉर्म उपलब्ध करवाए जायेंगे। सम्मेलन की सभी तैयारियों को वरिष्ठ समाजसेवीयो के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि का स्वागत राजू बंसल, ज्योति अग्रवाल, मनीष मित्तल, निरंजन गुप्ता, शरद गोयल,हरीश अग्रवाल, गोपाल गर्ग, ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिव जिन्दल ने किया आभार सतीश गोयल ने माना।














