- उज्जैन, खेल, शहर

उज्जैन में पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला हुआ

Spread the love

प्रेस क्लब ने मारी बाजी

दीपावली मिलन समारोह के तहत आयोजित T-20 क्रिकेट मैच में पत्रकारों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन की टीम को शिकस्त दी

उज्जैन /उज्जैन में पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला का आयोजन किया गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन की टीम को पत्रकारों ने 20 ओवर के भीतर ऑलआउट कर दिया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अधिकारियों ने मैदान पर अपने बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। जवाब में पत्रकारों की टीम ने निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
आयोजन की अध्यक्षता विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने की। प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

MR. Rajkumar Agrawal Mr. Rajkumar

Read All Posts By Mr. Rajkumar