प्रदेशभर में 7वें वर्ष में प्रवेश पर आयोजित हुए सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम
उज्जैन/ विप्र सेवा मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर संस्था के छह वर्ष पूर्ण होने एवं सातवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आज प्रदेशभर में गुरुजन सम्मान एवं गौ-सेवा के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में उज्जैन के महामृत्युंजय विद्यापीठ में गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। साथ ही वेदों का अध्ययन कर रहे कर्मकांडी ब्राह्मणों एवं बटुकों को फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके पश्चात विष्णु सागर गौशाला में गौमाता का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें हरा चारा खिलाया गया। उपस्थित सदस्यों ने गौ-सेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए समाज को ऐसे सेवा कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विप्र सेवा मध्य प्रदेश के संभाग अध्यक्ष पंडित समरथ शर्मा, उज्जैन जिला अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास, पंडित शिवम नांदेड़, पंडित अनिल शर्मा, पंडित योगेश भार्गव, सुरेश एवं इंद्रमणि राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने संस्था के सातवें वर्ष में प्रवेश पर शुभकामनाएं देते हुए समाजहित एवं धर्मसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।












