- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

मठ-मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त कराएंगे- महामंडलेश्वर आनंद गिरि जी महाराज

Spread the love

उज्जैन/ दशनामी दत्त सेना संगठन का पप्रदेश स्तरीय मंडल बैठक इंगोरिया स्थित शुभ रत्न गार्डन मैं संगठन के संरक्षक परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आनंद गिरि जी महाराज के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। कार्यक्रम में संगठन के लोगों का विमोचन किया गया। मंचासिन अतिथियों ने महंत गणों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक महामंडलेश्वर आनंद गिरि महाराज ने कहा कि देश में मठ मंदिर की भूमि समाधि स्थल की भूमि पर अतिक्रमण की जाने की घटनाएं देखने को मिल रही है इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस संगठन को बनाया गया है और सनातन धर्म से जुड़े सनातनी भाइयों को जोड़ा जाएगा। इसके पूर्व अपने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा संस्था के लोगों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम को संस्थापक संगठन प्रमुख गोस्वामी ईश्वर गिरी नागावाड़ी ने संबोधित करते हुए कहा के प्रदेश से 1 लाख दत्त सैनिक को सक्रिय रूप सदस्या दी जाएगी, भू समाधि के लिए जगह हेतु शासकीय भूमि प्रशासन के माध्यम से दशनाम संप्रदाय को दिलाई जायेगी, मठ मंदिर भूमि ओर समाधि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा,उपस्थित मंडल के पदाधिकारी को संगठन के उद्देश्य और कार्य क्षेत्र की जानकारी दी। कार्यक्रम को महंत मंगल भारती कोटेश्वर महंत विजय गोस्वामी उज्जैन महंत नरेंद्र गिरी जी उज्जैन महंत दिनेश गिरी सीतामऊ , अन्य वक्ताओं ने संबोधित कर संगठन के विस्तार का लक्ष्य तय किया।
कार्यक्रम में बड़नगर मंडल महंत जितेंद्र भारती, महंत आशुतोष भारती,सीतामऊ मंडल, महंत कार्यवाह महंत मुकेश गिरी, महंत दिनेश गिरी,
जावरा मंडल,, महंत प्रदीप गिरी नयानगर,नागदा खाचरोद मंडल, महंत शिवभारती,बेडवान मंडल, महंत तोलागिरी,धुलेट मंडल, महंत कैलाश भारती,गुलावट मंडल, महंत कार्यवाह महंत सुनील गिरी,धार लसुडिया मंडल, महंत कालू वन, महंत कमल वन,आलोट मंडल, महंत राहुल पूरी,बोरखेड़ी सुवासरा, महंत संजयपुरी जौठावली,चायडा मंडल, महंत महादेव गिरी गंगधार,रुई मंडल, महंत रतन पूरी, महंत दिनेश पूरी,देवास मंडल, महंत अजय गिरी कार्यवाह महंत राजेंद्र गिरी,देपालपुर मंडल, महंत जीवन गिरी,दिग्ठान मंडल, महंत रमेश गिरी,पिपलौदा सुखेड़ा मंडल, महंत संजय पूरी,बदनावर मंडल,महंत मनोहर पूरी,रतलाम मंडल, महंत भंवर भारती सहभागी बने
। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का स्वागत संगठन की ओर से हरिओम गोस्वामी ने किया मंच संचालन रविन्द्र भारती कोटेश्वर ने किया ओर आभार महंत देव पूरी बड़नगर