- उज्जैन, न्यूज़, शहर

हत्या के आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा

Spread the love

उज्जैन /न्यायालय श्रीमती नीतू कांता वर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीष खाचरोद, जिला उज्जैन के  द्वारा आरोपी बनेसिंह पिता विक्रम बोडाना , उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नावटिया, थाना खाचरोद, जिला-उज्जैन म.प्र. को धारा 302 भादवि मेें आजीवन सश्रम कारावास एवं कुल 5000/- (पाॅच हजार रूपये) अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

उप-निदेशक अभियोजन डी.डी.पी. राजेन्द्र कुमार खाण्डेकर ने बताया कि  25जुलाई 23 को थाना भाटपचलाना पर बनेसिंह पिता विक्रम बोडाना, उम्र 19 वर्ष निवासी नावटिया थाना खाचरौद ने आकर सूचना दी थी कि वह आज नागदा बस स्टेण्ड से एक व्यक्ति उसे मजदूरी दिलाने का कहकर उसकी मोटर साईकिल पर बैठाया था। वह व्यक्ति उसे खाचरोद लेकर आया जहां शराब के ठेके से उसने शराब पी ली व बाद वह व्यक्ति उसे मड़ावदा लाया वहां से भी उसने शराब ली व पी। फिर बोला कि अंतलवासा होते हुए चलो वहां मजदूरी मिलेगी। करीब 12 बजे अंतलवासा से करीब डेढ़ किमी आगे उस व्यक्ति ने बाथरूम जाने का कहकर मेरी मोटरसाईकिल रूकवाई व शराब के नषे में मुझे थप्पड़ मारा व मेरी मोटरसाईकिल लेकर खेत की तरफ भागने लगा मैंने पीछा किया तो वह सोयाबीन के खेत में घुस गया। जहां कीचड़ होने से वह गिर पड़ा तथा मैंने एक भारी पत्थर उठाकर उसके सिर में मार दिया बाद में, मैं वहां से भाग गया तथा अपने पिता को खबर की जिन्हें अपने साथ लेकर थाने पर सूचना करने उपस्थित हुआ हूं। उक्त सूचना पर आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत न्यायालय में अभियोग पत्र पेष किया गया।

प्रकरण में उप-निदेशक अभियोजन राजेन्द्र कुमार खाण्डेगर के मागदर्शन में अभियोजन पैरवीकर्ता अधिकारी सुनील परमार विशेष लोक अभियोजक के तर्कों से सहमत होकर आरोपी को न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया।

MR. Rajkumar Agrawal Mr. Rajkumar

Read All Posts By Mr. Rajkumar