मां शारदा समिति द्वारा 9वें वर्ष में 5001 कन्याओं का किया भावपूर्ण पाद पूजन, गोपालपुरा हनुमान मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, महाप्रसाद का हुआ वितरण
गौरव पेडवा
उज्जैन/धार्मिक नगरी उज्जैन के मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा हनुमान मंदिर में मां शारदा समिति एवं अंशुल तिवारी फैंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित “शाम्भवी पाद पूजन एवं नगर कन्या भोज – 2026” का भव्य आयोजन पूरी गरिमा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। आस्था के इस 9वें वर्ष के अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया।
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत निर्धारित समयानुसार सुबह 11:30 बजे से हुई। आयोजन के तहत परिसर में 5001 कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भावपूर्ण पाद पूजन किया गया। इसके पश्चात सभी कन्याओं को कन्या भोज कराया गया और उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी नारायण यादव (दादा दयालु),नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा महामंत्री आनंद सिंह खींची,धनंजय शर्मा,पार्षद पुरुषोत्तम मालवीय,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नितिन सेन, जयंत राव गरुड़, हर्षवर्धन सिंह कुशवाह,मोनू यादव,लकी दरबार रहे
विक्की लश्करी द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का यह नौवां वर्ष था, जिसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।













