उज्जैन/ भारतीय मजदूर संघ म.प्र. के नेतृत्व में भोपाल के अंबेडकर मैदान में मध्यप्रदेश के शासकीय विभागों में कार्य करने हजारों ठेका/आउटसोर्स श्रमिकों ने अपनी जायज मांगों के निराकरण के लिये एक दिवस धरना प्रदर्शन में शामिल हूं। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन म.प्र. बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन द्वारा किया गया। संघ के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश में 2 लाख से अधिक ठेका/आउटसोर्स श्रमिक शासकीय विभागों में कार्यरत हैं। जो मध्यप्रदेश शासन के सभी विभागों का कार्य एवं योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं। किंतु ये ठेका/आउटसोर्स श्रमिक मूलभूत सुविधाओं से वांछित हैं। ना जीवन यापन हेतु प्राप्त वेतन पाते हैं, ना हो नौकरी की सुरक्षा हैं। इन्हीं मूलभूत सुविधाओं के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा चरण बद्ध आंदोलन किया जा रहा हैं जिसके प्रथम चरण के 21-04-2026 को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया था। जिसके निराकरण नहीं होने पर आज 2 अगस्त रविवार को अंबेडकर मैदान भोपाल में हजारों ठेका/आउटसोर्स श्रमिक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण राजपूत द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग में 50 हजार ठेका/आउटसोर्स श्रमिक वर्तमान में कार्यरत हैं जोकि ऊर्जा विभाग का जोखिम पूर्ण कार्य बिना सुरक्षा संस्थानों के अल्प वेतन में करते हैं। जिनके साथ आए दिन घातक विद्युत दुर्घटना होती हैं। आउटसोर्स श्रमिक की मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को जीवन यापन करने हेतु पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिलती, जिससे परिवार दर दर भटने को मजबूर हो जाता है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर द्वारा बताया गया कि आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों की समस्याओ का स्थायी निराकरण हो, भारतीय मजदूर संघ संवाद से इस समस्या को प्राथमिकता से हल करवाने के लिए पूरी ताकत से अपनी बात शासन तक पहुंचा रहा है। इसी क्रम से आज अंबेडकर मैदान में ठेका/आउटसोर्स श्रमिकों की मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नाम 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है। ज्ञापन में मुख्य मांग ठेका/आउटसोर्स श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा (आउटसोर्स सर्विस सिक्योरिटी एक्ट/आउटसोर्स निगम मंडल) एवं उचित वेतन सुनिश्चित किया जाये। श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन करवाए जाएं एवं पालन नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की जाएं। ठेका/आउटसोर्स श्रमिकों को सीधे विभाग/संस्था से वेतन भुगतान कर बिचौलिया प्रथा बंद की जाएं। ठेका/आउटसोर्स श्रमिकों का अनुभव के आधार पर वेतन बढ़ोतरी की जाएं। बिना ठोस कारण के आउटसोर्स कर्मचारी को कार्य से बंद न किया जाएं जैसी 17 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश से अलग अलग शासकीय विभागों में कार्यरत हजारों ठेका/आउटसोर्स श्रमिक मौजूद करें एवं अपनी मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान मंच पर प्रदेश मंत्री एवं ठेका/आउटसोर्स कर्मचारी प्रभारी राजन नायर , सुनील किरवई के साथ मध्यप्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन से नीतिन गवांडे महासचिव, राहुल मालवीय प्रदेश सचिव, मनीष सेन कमल पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष करण चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश के हज़ारो ठेका/आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।
जानकारी शेख शारिक (प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उज्जैन द्वारा दी गयी













