उज्जैन/वंदे भारत न्यूज़ चैनल के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर इंदौर में एक भव्य और गरिमामय राष्ट्रीय पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में उज्जैन के उभरते और प्रखर युवा पत्रकार गौरव पेड़वा को उनकी उत्कृष्ट, स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य सत्र में वरिष्ठ अतिथियों, प्रबुद्ध जनों और पत्रकार जगत की नामचीन हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच पर वंदे भारत न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर श्री कमल सिंह पाल ने गौरव पेड़वा की पत्रकारिता के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। श्
कमल सिंह पाल और वरिष्ठ अतिथियों ने गौरव पेड़वा को पारंपरिक शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में निष्पक्ष और समाज हित में पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है। युवा पत्रकार समाज की समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के सामने ला रहे हैं, जो कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करता है। उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के पत्रकार जगत के लिए गौरव की बात है।
*सम्मान पूरी टीम और पाठकों को समर्पित: गौरव पेड़वा*
इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए गौरव पेड़वा ने वंदे भारत न्यूज़ प्रबंधन और सभी वरिष्ठ अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी पाठकों और शुभचिंतकों का है जिन्होंने हमेशा सत्य का साथ दिया। यह पुरस्कार मुझे भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी तथा ईमानदारी के साथ जनहित के मुद्दों को उठाने की प्रेरणा देगा।”इस अवसर पर मालवा अंचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने गौरव पेड़वा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।












