- खबर हटके

मास्को में आयोजित अमृत महोत्सव और रूस से मित्रता की 75 वीं वर्षगांठ की साक्षी बनेगी पत्रकार प्रीति पूजा

Spread the love

स्वयं के परिश्रम और प्रतिभा से विलक्षण उपलब्धियां अर्जित करने वाली बेटियां समाज की धरोहर होती हैं। जीवंत और संवेदनशील समाज के सामाजिक अभिभावकों का दायित्व होता है कि असाधारण सफलता हासिल करने वाली बेटियों को आशीष दें, मंगलकामना करें और उनकी प्रगति- यात्रा में संपूर्ण सहयोग भी करें।
धनबाद की बेटी प्रीति पूजा दिल्ली की नामचीन पत्रकार, लेखक, उद्यमी और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। अंग्रेजी भाषा की तीन पत्रिकाओं का वे संपादन व प्रकाशन करती हैं।
भारत सहित दर्जनाधिक देशों में सम्मानित प्रीति पूजा एक और विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। मास्को में भारत के अमृत महोत्सव के एतिहासिक अवसर पर 11 से 14 अगस्त तक भारत – रुस की मित्रता की 75 वीं वर्षगांठ तथा इंडिया डे का आयोजन किया जा रहा है। भारत की ओर से प्रीति पूजा आमंत्रित की गई हैं।
Government of Moscow और Ministry of Culture Russian Federation के सहयोग से The Indian National Cultural Centre द्वारा आयोजित इस आयोजन में Beauty & The Best magazine तथा Prime Communication Media , India partner हैं। प्रीति पूजा Beauty & The Best magazine की प्रबंध संपादक हैं तथा Prime Communication Media की सह – संस्थापक हैं।
प्रीति पूजा ने बताया कि इस अवसर पर उनकी एक पुस्तक, Shinning India का लोकार्पण होगा तथा वे भारतीय मूल के रशियन नागरिकों को धनबाद में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगी। अपनी पुस्तक में धनबाद के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का परिचय भी प्रकाशित करने की उनकी योजना है। उनकी ओर से वे आमंत्रण देंगी। प्रीति पूजा जिस किसी भी देश में जाती हैं, धनबाद का जिक्र अवश्य करती हैं। देश – विदेश से महिलाओं को धनबाद में आमंत्रित भी किया है। धनबाद में उन्होंने एक प्रशिक्षण केन्द्र भी स्थापित किया है।प्रीति पूजा की प्रगति लड़कियों के लिए उदाहरण है कि प्रगति का आसमान अपनी मेहनत से वे छू सकती हैं।
भारत और रूस में हमेशा से मित्रता का सम्बन्ध रहा है। इस आयोजन से विश्वास है कि संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। निकट भविष्य में ही प्रीति पूजा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, ऐसा विश्वास है। भारतीय प्रेस जगत को आप पर गर्व है।