इन्दौर। लोक व्याख्यात आचार्य श सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल का एक जत्था गुरु पूर्णिमा महोत्सव हेतु दिल्ली रवाना हुआ।
-विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल कृष्णमुरारी शर्मा, अनिल शर्मा, दिलीप बडोले, घनश्याम पटेल ने बताया की लोक व्याख्यात आचार्य सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन, आनन्द धाम आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े 29 जुलाई को हर्षोल्लास से मनाया जाएग। इस अवसर पर देश विदेश से हजारों की संख्या में गुरु भक्त नई दिल्ली स्थित आनन्द धाम आश्रम आ रहें।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने के लिए इंदौर से सौ से अधिक विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल का जत्था ट्रेन दिल्ली रवाना हुआ। दिल्ली पहुँच कर इंदौर के गुरुभक्त गुरु दर्शन कर पूजन अर्चन करेगे।
2 अगस्त को सुबह 9 बजे से धार रौड स्थित श्री बालकृष्ण बाग पर पाद पूजन, भजन महाआरती आदि का आयोजन हो रहा है।
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के सुरेश शर्मा, अजय बेंडवाल गोविंद गंगराड़े मधुसूदन तिवारी , वेभव शर्मा , विनोद गोयल सहित दीक्षार्थी बंधु उपस्थित थे।
*गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के लगभग 100 गुरु भक्तों के जत्थे का महामंत्री कृष्ण मुरारी शर्मा, अनिल शर्मा, गोविंद गंगराड़े, विजय राव भोसले, सत्यनारायण मारु, अजय बैंडवाल, मधुसूदन तिवारी, खांडल विप्र समाज के महेश बढ़ादरा,श्रीमती चित्रा शर्मा केसुरेश शर्मा, वेभव शर्मा , विनोद गोयल द्वारा सदगुरुदेव के जय घोष के साथ तिलक लगाकर, आई कार्ड वितरित करते हुए, दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कराया।













