उज्जैन /जिले में अवैध वसूली करने वाले आरोपियों की धड़पकड़ हेतु निरन्तर की जा रही है।इसी क्रम में
थाना बिरलाग्राम पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी से 5 लाख की फिरौती मांगने एवं धमकाकर ₹ 5,000 वसूलने वाले 03 आरोपियों को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश यादव, डिप्टी मैनेजर, लैनेक्स कंपनी, नागदा की रिपोर्ट पर थाना बिरलाग्राम में अपराध क्रमांक 184/2026, धारा 308(5), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों ने स्वयं को क्षेत्र का दबंग बताते हुए फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर ₹ 5 लाख की फिरौती की मांग की पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया व उनके निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूटी गई राशि में से ₹560 नगद बरामद किए गए। शेष राशि आरोपियों द्वारा खर्च कर देना बताया गया है।
इस मामले में पुलिस ने उमेश कल्याणे पिता रमेश, उम्र 28 वर्ष, निवासी सी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, नागदा (आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।)दीपक कल्याणे पिता बाबूलाल कल्याणे, उम्र 34 वर्ष, निवासी सी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, नागदा (आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।)संदीप राठौड़ पिता रामलाल राठौड़, उम्र 30 वर्ष, निवासी सी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, नागदा (आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कुल 02 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।)
इस कार्रवाई में थाना बिरलाग्राम के थाना प्रभारी उनि. जितेन्द्र पाटीदार, उनि. शांतिलाल मौर्य, सउनि. भुरिया मोहरे, प्र.आर. 294 गणेश पाल, प्र.आर. 1099 संग्राम सिंह, आर. 1271 संदीप यादव, आर. 1522 हेमराज गुर्जर, आर. 1809 अंकित पांचाल, आर. 29 महेश परमार एवं आर. 1780 दिनेश मुनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












