
उज्जैन / मध्य प्रदेश शासन के द्वारा उज्जैन जनसंपर्क कार्यालय में उपसंचालक के पद पर पदस्थ अरुण कुमार राठौर का स्थानांतरण नर्मदा पुरम किया गया आपके स्थान पर सुश्री अनुराधा गहरवाल को पदस्थ किया गया है।

सुश्री गहरवाल के द्वारा उज्जैन पहुँचकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुँच दर्शन लाभ लिया । ततपश्चात पदभार ग्रहण किया।

आज मध्य प्रदेश स्टेट प्रेस क्लब की उज्जैन संभाग इकाई द्वारा नर्मदा पुरम स्थानांतरित हुए अरुण राठौर को विदाई देकर सुश्री अनुराधा गहरवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह बेस ,महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, जिला महासचिव आशीष जैन शहर अध्यक्ष मनोज उपाध्याय शहर महामंत्री रोशन पंकज प्रणय व्यास ,राज जोशी ,शुभम पंचोली, यशपाल दीक्षित, दीपक जायसवाल, जितेंद्र राठौर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।












