
उज्जैन। देश के सैकड़ो जैन सोशल ग्रुप का प्रतिनिधित्व करने वाले जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन (रजिस्टर्ड) की वर्ष 2026-28 की नई टीम में उज्जैन को दो राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व एवं अवंतिका रिजन अध्यक्ष का पद मिला है। वरिष्ठ अभिभाषक *श्री अजय गिरिया* को राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं सोशल ग्रुप डायमंड के निवृतमान अध्यक्ष *डॉ. राहुल कटारिया* को फेडरेशन मे राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब किसी युवा को फेडरेशन में महासचिव जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई है। फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता एव नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन मामा (इंदौर) द्वारा घोषित की गई टीम मे उज्जैन को यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही *श्री अभय जैन भैया* को ” अवंतिका रीजन ” के चेयरमैन की अहम जिम्मेदारी दी गई है। फेडरेशन में मिली इन उपलब्धियों पर सर्वश्री फेडरेशन के संरक्षक मुकेश रांका, अजेश कोठारी, संजय नाहर, कमल पिछोलिया, नवीन गिरिया, अंशुल गिरिया, सपन जैन, अश्विन मेहता, दिलीप पीपाड़ा, शालभद्र चपलोद, संजय मेहता, राकेश वनवट, राजकुमार संघवी, शैलेन्द्र तल्लेरा, उमेश जैन सहित श्वेतांबर जैन समाज के विभिन्न लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।












