अध्यक्ष मयूर अग्रवाल सचिव नासिर (भय्यू )भाई बने
उज्जैन/मिर्जा नईम बेग मार्ग व्यापारी संघ का गठन स्थानीय होटल श्री गोपाल हेरिटेज में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में डॉ.मयूर अग्रवाल व सचिव नासिर भाई (भय्यू ) को बनाया गया।
नवागत अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के अंतर्गत क्षेत्र में हो रहा है मार्ग चौड़ीकरण में व्यापारी संघ सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारीयो को केसरीमल चौधरी, इश्तियाक हुसैन,बंटी अग्रवाल, श्याम खंडेलवाल रवि कोठारी,रूपचंद खजवानी,अब्बास भाई विश्वास पोरवाल, तबरेज भाई,जाहिद भाई,हारुन भाई,राजेश रॉय, मुस्तिक कुरैशी, सुल्तान,नारायण भाई,सुमित पोरवाल, फैजान हुसैन सहित व्यापारियो ने बधाई दी।













