- उज्जैन, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, शहर

माधव महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका माधविका का विमोचन मुख्यमंत्री ने किया

Spread the love

उज्जैन/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका माधविका एवं अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का विमोचन डॉ मोहन यादव , मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा अपनी शुभकामनाएं दी गईं ।
इस अवसर पर शासकीय माधव महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कल्पना वीरेन्द्र सिंह ने बुके भेंट कर और उत्तरीय पहना कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया ।
इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य राजेश सिंह कुशवाह तथा माधव महाविद्यालय के डॉ बी एस अखण्ड डॉ. रफ़ीक नागौरी, डॉ मोहन निमोले और क्रीड़ा अधिकारी नवीन कोरट मौजूद रहे ।