- उज्जैन, न्यूज़, शहर

विजयादशमी पर पुलिस लाइन उज्जैन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन

Spread the love

▫️ जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में शस्त्र, वाहन एवं अश्व पूजन के साथ हुआ पारंपरिक फायरिंग का आयोजन।*

 

उज्जैन /विजयादशमी के पावन अवसर पर आज पुलिस लाइन, उज्जैन में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर शस्त्र पूजन, पुलिस वाहनों का पूजन एवं अश्व पूजन किया गया। साथ ही परंपरा के अनुरूप पारंपरिक फायरिंग का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ, सांसद अनिल फिरोजिया, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सिंहस्थ मेला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन एवं विक्रमादित्य शोध पीठ के अध्यक्ष राजेश कुशवाह व  नरेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा सहित, नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा, ज़िला पंचायत सीईओ श्रेयस कोमेट, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नेहा जैन, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल हुए।

विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन की परंपरा कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देती है। उज्जैन पुलिस जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के अपने संकल्प के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

उज्जैन पुलिस की ओर से विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ
उज्जैन पुलिस समस्त नागरिकों को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देती है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए तथा समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता को सुदृढ़ करे।

उज्जैन पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।