उज्जैन/ विवादित संपत्ति को लेकर न्यायालय में चल रहे वाद के बावजूद चिमनगंज मंडी थाना मैं झूठा प्रकरण दर्ज होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस प्रकरण में पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पिता नारायण बाथम पिता गोविंद निवासी फ़ाजलपुरा के द्वारा 31 लाला लाजपत राय मार्ग का एक मकान खरीदा था जिसको लेकर सिविल वाद न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में असलम पिता अब्दुल हमीद के द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी दूसरे पक्ष के नारायण बाथम के द्वारा मारपीट की गई है। प्रकरण दर्ज होने पर पुलिस नारायण को गिरफ्तार करने हेतु उनके निवास स्थान पर पहुंची सामाजिक बन्धुओ के द्वारा बताया गया कि नारायण बाथम की सर्जरी हुई है और वह घर पर ही बेड रेस्ट पर है। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार के द्वारा मांग की गई की घटना स्थल तथा असलम के घर पर तथा नारायण के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाना चाहिए। इस मामले में पुलिस ने असलम आदि के इशारे पर झूठा प्रकरण दर्ज किया है जिसकी निष्पक्ष जांच वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा की जाना आवश्यक है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी श्री यादव ने ज्ञापन के माध्यम से मिली जानकारी के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि घटना स्थल व सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर आगे की कार्यवाही की जाएगी













