- इंदौर, उज्जैन, न्यूज़, शहर

इंदौर में आयोजित समारोह में सम्मानित होंगे उज्जैन के गौरव

Spread the love

उज्जैन/व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले उज्जैन के गौरव पेडवा को उनकी एक और अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए जल्द ही एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत कोटक महिंद्रा ग्रुप (लाइफ)मे PHF कैटेगरी के तहत निर्धारित एंट्री गेट और रिवॉर्ड के सभी कड़े मापदंडों (Criteria) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 500 से अधिक गणमान्य नागरिक, दिग्गज हस्तियां और कोटक महिंद्रा ग्रुप (लाइफ) के वरिष्ठ पदाधिकारी साक्षी बनेंगे। इतने बड़े मंच और जनसमूह के सामने गौरव पेडवा को सम्मान से नवाजा जाएगा।

*सफलता पर बधाईयों का तांता:*
गौरव पेडवा की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके सहयोगियों, शुभचिंतकों और मित्रों में भारी उत्साह है। उनकी इस उपलब्धि को टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का एक अनूठा उदाहरण बताया जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि गौरव पेड़वा की यह सफलता अन्य युवाओं और सहयोगियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।इस अवसर पर पूरी टीम और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें दिल से बधाई दी है।