उज्जैन। उम्र महज 6 माह 24 दिन, लेकिन उपलब्धि ऐसी कि विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया। उज्जैन की नातिन बेबी दिविरा जैन ने अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बिना किसी सहारे के सबसे लंबे समय तक बैठने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
दिविरा ने 1 घंटा 2 मिनट 30 सेकंड तक बिना किसी सहारे के लगातार बैठकर यह अनूठी उपलब्धि हासिल की। यह रिकॉर्ड 22 मई 2026 को इंदौर में बनाया गया, जिसके लिए उन्हें आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
दिविरा की माता विरती बोहरा, पिता दीपम बोहरा इंदौर निवासी हैं, जबकि उनके नाना संजय संघवी एवं नानी संध्या संघवी उज्जैन निवासी हैं। नन्ही दिविरा की इस उपलब्धि पर दोनों शहरों में खुशी का माहौल है और परिवार को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।
इतनी छोटी उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दिविरा ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती।












