
उज्जैन /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पद से नियमित डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है एवं प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ हुई है।













