- इंदौर, न्यूज़, शहर

अग्रसेन सोशल ग्रुप 2 अगस्त को समाज की जरूरतमंद बालिकाओं को शैक्षणिक आवागमन हेतु निःशुल्क साईकल देगा

Spread the love

 

इंदौर। अग्रसेन सोशल ग्रुप 2 अगस्त को अग्रवाल समाज की जरूरतमंद बालिकाओं को शैक्षणिक आवागमन में सुविधा हेतु निःशुल्क साईकल प्रदान करेगा। यह आयोजन स्वर्गीय गोविन्द बदरूका की स्मृति में गोयल परमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जायेगा।
ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, संचालक शिव जिन्दल, अध्यक्ष कमलेश मित्तल, महामंत्री राजकुमार बंसल ने बताया की यह आयोजन पिछले 21 वर्षों से सतत आयोजित किया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद जी गोयल कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्त्रोत हैं। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे कैसे बड़े इस विषय पर प्रमुख शिक्षा विदों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। ग्रुप संयोजक राजू बंसल, कोषाध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया सभी अतिथियों का स्वागत पेड़ पौधे भेंट करके किया जावेगा। सभी सायकिल प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पौधे भेंट किये जायेंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 51 बालिकाओं को साईकल प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम अविनाशी अखंड धाम आश्रम एयरपोर्ट रोड पर आयोजित होगा।