उज्जैन/ अजाक्स जिला उज्जैन द्वारा महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. आर. एल. परमार के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रांतीय महासचिव महेश विरोलिया एवं प्रांतीय सचिव डॉ. कनिया मेडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए 24 जून 1564 को दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती का जीवन देश के लिए वीरता, न्याय और सुशासन का प्रतीक है।कार्यक्रम में पूर्व संभागीय सचिव रमेशचंद्र सूर्यवंशी, बी. एल. सिंदल, जिला सचिव प्रवीण गहलोत, धर्मेन्द्र सोलंकी, आर. आर. जवादे (अध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा) और प्रदीप सिसोदिया राजेंद्र गोसर सहित कई गणमान्य सदस्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डी. एल. भीलवाड़ा ने दी।











