- उज्जैन, न्यूज़, शहर

महिदपुर में हुई हत्या के मामले में दो लोगों को लिया हिरासत में

Spread the love

 

कल रात लापता हुए युवक की लाश खाई से मिली, घटना स्थल से हत्या के साक्ष्य मिले

उज्जैन/ उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील निवासी बाला राम उर्फ बालेश्वर अपनी मोटरसाइकिल से कल शाम को निपानिया ग्राम की ओर गया था जो देर रात तक घर नहीं होगा आज सुबह बालाराम के पिता को ग्राम वासियों से सूचना मिली कि उनके लड़के की खून से सनी हुई लाश पीली खाई में पड़ी हुई है। घटना की जानकारी लगते ही महिदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल तथा शव का परीक्षण करने से मामला हत्या का पाया गया जिस पर ग्राम वासियों से पूछता अच्छा और मुखबीर तंत्र को इस काम में लगाया गया। जांच के दौरान दो संदिग्ध लोगों के नाम सामने आने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में बद्री लाल पिता उपमा जी निवासी खमरिया महिदपुर उज्जैन प्रसाद दयाराम पिता नानुराम निवासी भीमपुरा महिदपुर उज्जैन से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस आरोपियों से पता लग रही है कि हत्या करने के पीछे उद्देश्य क्या है और हत्या में प्रयुक्त सामग्री हथियार घटना के बाद कहां छुपाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास कर रही है