- उज्जैन, न्यूज़, शहर

श्री सोलंकी को उज्जैन विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली

Spread the love

 

उज्जैन/ मध्य प्रदेश शासन के नगरी विकास एवं आवास विभाग उप सचिव सी के साधव के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी रवि सोलंकी को उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश यादव एवं रवि वर्मा को मनोनीत किया गया है
उज्जैन विकास प्राधिकरण के सदस्य के रूप में विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, श्री रामचंद्र शर्मा रामा गुरु, श्रीमती सुशीला जाटवा, श्रीमती दुर्गा बिलोटिया मनोनीत किया है।
उज्जैन शहर में भाजपा नेताओं की ताजपोशी की खबर जैसे ही जानकारी में आई शहरवासियो में हर्ष व्याप्त हो गया। मनोनीत भाजपा नेताओं का उनके शुभचिंतकों के द्वारा स्वागत कर बधाई प्रेषित की गई।