उज्जैन/ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लोक शक्ति पर आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर धार जिले के भैसोला में मित्र पार्क का उद्घाटन करने आ रहे हैं। जन्मदिन के दिन ही वह प्रदेश को यह सौगात देंगे, जो भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है। हमें इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचना चाहिए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह गौरवकाल है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में और देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी अपने जन्मदिन पर भी प्रदेश को मित्र पार्क की सौगात दे रहे हैं। इस पार्क में टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों में बड़े निवेश आएंगे, जिससे आदिवासी क्षेत्र को विशेष लाभ होगा।
कार्यकर्ताओं को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यक्रम भी आयोजित करने हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम हेतु मंडलवार सूची तैयार कर ली गई है। प्रत्येक बस के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और निजी वाहनों से भी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल, पारस जैन, जगदीश अग्रवाल, वीरेंद्र कावड़िया, राजेंद्र भारती, अशोक प्रजापति, वरिष्ठ नेता रूप पमनानी, भाजपा महामंत्री जगदीश पांचाल, कमल बैरवा, अशोक कैथवास, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आनंद सिंह खींची ने किया। आभार कमल बैरवा ने माना।