मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले*- *आज मैं शून्य हो गया हूं*
नई दिल्ली / रांची:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन का सोमवार को 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पिता के निधन की पुष्टि करते हुए भावुक शब्दों में लिखा । आज मैं शून्य हो गया हूं, गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से रांची तक पहुंची स्वर्गीय शिबू सोरेन के समर्थक और प्रदेशवासियों में शोक की लहर फैल गई।