- इंदौर, न्यूज़, शहर

इंदौर में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली से उडाया

Spread the love


लवनिश अग्रवाल द्वारा
इंदौर / द्वारिकापुरी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान 28 वर्षीय अनुराग भागोर के रूप में हुई है, जो अलीराजपुर का निवासी था। अनुराग द्वारिकापुरी थाने में तैनात था और घटना के समय दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में ड्यूटी पर था।

प्रेम विवाह का दुखद अंत

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अनुराग की पत्नी से विवाद चल रहा था। अनुराग ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी और उसकी पत्नी 7 दिन से मायके में थी। अनुराग का ड्यूटी शेड्यूल बढ़ गया था, जिससे वह अपने घर और अस्पताल नहीं जा पा रहा था, जहां उसकी पत्नी के भाई का इलाज चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

दोस्त को बताया था की पत्नी से परेशान हूं

अनुराग ने रात में अपने दोस्त विकास वसुनिया से मोबाइल पर बात की थी और कहा था कि उसकी पत्नी फोन नहीं उठा रही है और मैसेज का जवाब नहीं दे रही है। उसने दोस्त से कहा था कि अब उसकी लाश देखने को मिलेगी और वह उसके आसपास भी नहीं भटके। पुलिस इस मामले में दोस्त के बयान लेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पड़ोसी श्याम लाल बामनिया ने बताया कि उन्हें रात में कोई आवाज नहीं आई थी, जबकि वे रात 11 बजे शादी से लौटे थे