- धार्मिक

ओकारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग की सवारी निकली ठाट बाट से, महाप्रसादी का भोग लगाया

Spread the love

ओकारेश्वर /सावन माह के अंतिम सोमवार को ॐ कारेश्वर ममलेश्वर जी की सवारी धूम धाम से निकली।
माँ नर्मदा जी के दोनों तटों पर भगवान जी पंचमुखी प्रतिमा का पंचमृत से अभिषेक किया गया।
ततपश्चात दोनो ज्योतिर्लिंग जी ने नोकविहार कर नगर भ्रमण के निकले, क्रम अनुसार सबसे पहले श्री ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रांगण में श्री विनायक वैदिक विप्र मंडल तत्वाधान मे भगवान की सवारी का भव्य स्वागत फूलो आदि के साथ भव्य आरती कर महा भोग छप्पन भोग लगाकर किया गया।
कार्यक्रम आयोजक वेदाचार्य पंडित राजराजेश्वर जी शुल्क यजुर्वेद पाठी यज्ञाचार्य, तीर्थ राजपुरोहित सायंकालीन पुजारी परिवार के द्वारा विगत 9 वर्षों
से संचालित “33 दिवसीय अभिषेकात्मक अतिरुद्र अनुष्ठान प्रयोग” जिनके द्वारा बताया गया शिव जी के प्रिय भोगो मे से उत्तम 56 भोग के दर्शन मात्र से प्राणी मात्र का कल्याण होता है।