- उज्जैन, धार्मिक, विडियो, शहर

उज्जैन से संत समाज ने बाबा महाकाल की पूजन कर अयोध्या यात्रा की आरंभ

Spread the love

उज्जैन/ राम जन्मभूमि पर बने विवादित ढांचे को ढहाने के बाद उक्त भूमि पर राम जी का मंदिर बनाए जाने का फैसला न्यायालय द्वारा सुनाए जाने पर राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन कर दो वर्ष में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह देशभर के संत समुदाय की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अयोध्या सहित देश भर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुरू हो चुके हैं। धार्मिक एवं पौराणिक महत्व रखने वाली उज्जैन नगरी में भी यह आयोजन देखने को मिल रहे हैं।

आज उज्जैन से महंत विनीत गिरी जी के साथ महंत उमेश नाथ महाराज रामनाथ महाराज सहित अनेक संत अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या जाने से पहले संत समाज के द्वारा बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया गया तत्पश्चात पंचायती निर्वाणी अखाड़े में जलपान ग्रहण करने के आग्रह पर संत निर्वाणी अखाड़े पहुंचे जहां जलपान करके वह सभी अपने-अपने वाहनों से एक जत्थे के रूप में प्रस्थान किया है।

कर सेवकों ने किया अपने अनुभव सांझा

विवादित ढांचे को ढहाने के लिए यू तो उज्जैन से हजारों की संख्या में कार सेवको ने 1989 में अयोध्या के लिए कूच  किया था। जिन्हें मुलायम सरकार ने अयोध्या पहुंचने से पहले जगह-जगह गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाया था।वर्ष 1992 में एक बार फिर कार सेवा के आव्हान  पर उज्जैन से भी एक बार फिर कार सेवकों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ और विवादित ढांचे को दहाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष ओम अग्रवाल भी दोनों बार कार सेवा हेतु अयोध्या पहुंचे थे । आप बाल्य काल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे और पूर्व प्रचारक बंसीलाल अग्रवाल के भतीजे भी है। इसी तरह भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सांखला भी महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद जी और पूर्व निगम सभापति प्रकाश चित्तौड़ जी के साथ अयोध्या में कार सेवा हेतु रवाना हुए थे। जिन्हें रास्ते में गिरफ्तार कर लिया गया था।