- उज्जैन, न्यूज़, शहर

चोरी के मामले में 3 लोगों से 33 लाख रुपए के आभूषण बरामद

Spread the love

उज्जैन पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक खाचरोद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के निर्देशन में थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया के नेतृत्व में थाना खाचरोद पुलिस ने कस्बे में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का सफल खुलासा करते हुए चोरी के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹33 लाख मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए है

फरियादिया द्वारा थाना खाचरोद पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार सहित त्योहार मनाने मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान  18-19 जून 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर थाना खाचरोद में अपराध क्रमांक 268/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खाचरोद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदेहियों रिफत, शेर खान एवं फिरोज उर्फ विस्सू को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई गहन पूछताछ में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर करीब ₹33 लाख मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर शेष चोरी गए माल एवं अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इस प्रभावी कार्रवाई से संपत्ति संबंधी अपराधियों में पुलिस का भय एवं आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ हुई है।

▪️*गिरफ्तार आरोपी*-
1. रिफत पिता रसीद, उम्र 25 वर्ष, निवासी जुना शहर, खाचरोद।
2. शेर पिता कय्यूम, उम्र 24 वर्ष, निवासी जुना शहर, खाचरोद।
3. फिरोज उर्फ विस्सू पिता फरीद, उम्र 22 वर्ष, निवासी भोपा कॉलोनी, खाचरोद।

▪️*सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी श्री धनसिंह नलवाया, साइबर सेल उप निरीक्षक प्रतीक यादव, प्रधान आरक्षक राजपाल सिंह, सुनील सिंह, सोमसिंह भदौरिया, यशपाल सिंह, मनीष, मुकेश, महेंद्र तथा आरक्षक जितेंद्र सेंगर, प्रवीण कुशवाह, मनीष कुमार, ईश्वर परिहार, योगेंद्र, संजय राणा एवं नारायण की सराहनीय भूमिका रही।