-देशभर से आएँगे हजारों भक्त नीम करौरी धाम
-अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा 21 हजार बार किया राम नाम का जाप
इंदौर/ नीम करौरी धाम इंदौर, पिगडंबर में श्रावण मास में होगा 11 हजार करोड़ राम का नाम जाप ।
नीम करौरी धाम इंदौर के संस्थापक प्रमोद झा ने बताया कि इस बार श्रावण मास में दिनांक 30 जुलाई से 28 अगस्त तक 11 हजार करोड़ *राम* नाम का जाप होगा। साधक आश्रम आकर राम नाम का जाप करेंगे। वहीं प्रत्येक साधक काउंटर मशीन से राम नाम का जाप करेंगें।
प्रति शनिवार को जागरण में साधक राम नाम के जाप करेंगें।
मंदिर को फूल बंगले के रूप में सजाया जाएगा।
पूरे श्रावन मास में राम नाम का जाप, श्री बालाजी महराज के शृंगार अभिषेक महारती, ओर प्रसाद वितरण होगा।
प्रमोद झा ने बताया कि अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा पर किया राम नाम का जाप । बड़े हर्ष की बात है कि अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रसेन सोशल ग्रुप के राजेश गर्ग, शशि गर्ग, कमलेश मित्तल, विनोद गोयल ने मंदिर में गुरु पूजन, श्री बालाजी महाराज का पूजन, श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने 21हजार बार राम राम का जाप किया। पर्याप्त पानी के लिए विशेष प्रार्थना की गई।












